फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों की पहचान को गठित निगरानी समितियां निष्क्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उनकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने वाली निगरानी समितियां निष्क्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग को संक्रमितों की समय से जानकारी न मिलने के कारण संक्रमण बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने नगर में वार्ड सभासद और ग्राम प्रधानों की निगरानी समितियां बनाई हुई हैं। इनमें आशा, एएनएम,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, प्रधान और पंचायतों के सदस्य एवं नगर में वार्डों के सभासद आदि शामिल हैं। इनका कार्य बाहर से आने वाले लोगों की सूचना स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाने की है। जिससे कि मरीजों की जांच कराकर समय से उपचार किया जा सके। लेकिन निगरानी समितियां लगभग निष्क्रय हैं। जिस कारण टेस्टिंग का दायरा भी नहीं बढ़ रहा है। हाल ही में देवबंद पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह से सीएचसी के अधीक्षक डॉ. इंद्राज सिंह ने निगरानी समितियों को सक्रिय किए जाने की मांग रखी थी। कहा कि निगरानी समितियां स्वास्थ्य विभाग का सहयोग नहीं कर रही हैं जिस कारण संक्रमितों की समय पर पहचान नहीं हो रही है। जिस पर डीएम ने निगरानी समितियों को सक्रिय किए जाने की बात कही। इस संबंध में एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि निगरानी समितियों को सक्रिय करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें