फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित गौतमदास हत्याकांड के खुलासे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमदास हत्याकांड के खुलासे की मांग
विज्ञापन

भोपा। बंगाली पंडित गौतमदास की मौत का राज गहराता जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बंगाली पंडित की मौत का कारण दम घुटना पाए जाने सेे यह मामला दूसरा रूप धारण कर गया है। छह दिन पूर्व बंगाली पंडित का शव एक बंद कमरे में मिला था।
विज्ञापन

बताया गया है कि है बंगाली पंडित गौतमदास सन 2004 में अपने एक साथी के साथ गांव रहकङा में काली के मंदिर के पास बने तालाब मैं मछली पालन के लिए आया था। मृतक पंडित का साथियों के साथ उत्तराखंड क्षेत्र में एक दवाई की फैक्ट्री में साझा कार्य चल रहा था। बंगाली पंडित की मौत का राज गहराता जा रहा हैं। बंगाली पंडित के भोपा स्थित दो बैंकों में खाता भी खुला हुआ था, लेकिन मौके से एक भी पासबुक बरामद नहीं हुई है। मृतक रहकडा गांव ही नहीं, फैक्टरी में तैयार दवाई के प्रचार प्रसार के लिए अन्य स्थानों पर भी जाता रहता था। मृतक गौतम दास के परिजन पत्नी रेखा दास, बहनोई सुधांशु, पूजा विश्वास आदि थाने पहुंचे। पुलिस से मामले के खुलासे की मांग की। परिजनों ने कहा कि वह तो परदेशी हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि दोषियों को सजा जरूर मिले। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिन पर पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें