फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सांसद को ज्ञापन सौंपकर की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए रविवार को अटेवा और एनएमओपीएस के बैनर तले जुटे सरकारी कर्मचारियों ने सांसद हरेंद्र मलिक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लोकसभा में इस मुद्दे को और जोर शोर से उठाने का अनुरोध किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को सांसद से पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में एक पत्र जारी कराया गया। अटेवा जिलाध्यक्ष प्रीत वर्धन शर्मा ने कहा कि एनपीएस और यूपीएस शिक्षकों-कर्मचारियों के हित में नहीं है। दोनों योजनाएं बाजार आधारित हैं, जिससे कर्मचारी सुरक्षित नहीं है। अटेवा मेरठ के जिलाध्यक्ष मुनिराम यादव ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अर्ध सैनिक बल के जवानों को भी पुरानी पेंशन व्यवस्था से वंचित कर दिया गया है।जनपद के समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने विधायक पंकज मलिक से भी अनुरोध किया कि विधानसभा में यह मुद्दा जोर शोर से उठाएं।
विज्ञापन

सांसद हरेंद्र मलिक ने शिक्षकों और कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वह पहले भी पुरानी पेंशन का मुद्दा संसद में उठाते रहे हैं और बार-बार इस मुद्दे को संसद में उठाते रहेंगे। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री मनोज कुमार, यशपाल अरोड़ा, डॉ. दीपक गर्ग, रमेश चंद, विशाल भारद्वाज, सुनील पंवार, संजीव जावला, देश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें