फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर नहर पुल की मरम्मत की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
भोपा के निरगाजनी गंगनहर झाल के जर्जर पुल को देखते भाकियू जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भोपा। गंगनहर पुलों की जर्जर हालत को चिंताजनक बताते हुए इनकी मरम्मत और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने निरगाजनी पनचक्की पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी के नेतृत्व में निरगाजनी पनचक्की पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र के जौली, नंगला बुर्जुग, भोपा, बेलड़ा व निरगाजनी में स्थित गंगनहर पुल जर्जर हालत में हैं। इसके बावजूद इन पुलों से ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जर्जर पुलों की मरम्मत कराने व इन पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही बंद कराने की मांग की। इससे पहले निरगाजनी पनचक्की पर भाकियू की समीक्षा बैठक की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ब्लॉक इकाई को फिर से बहाल कर दिया गया है। इसलिए ब्लॉक गांव-गांव संगठन की मजबूती के लिए काम करें। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ जर्जर झाल गंगनहर पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों से वार्ता कर जल्द पुल की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। सरदार नाज्जर सिंह, ओम सिंह, सर्वेंद्र राठी, उदयवीर चौधरी, अशोक, जसपाल व राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें