फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितावी मिल के गंदे पानी के निस्तारण की मांग

विज्ञापन
प्रदूषित भूजल की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते तितावी के ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तितावी मिल के गंदे पानी का निस्तारण नहीं होने से गुस्साये किसानों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि बरसात में पूरे क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो जाता है। इन दिनों भी पानी परेशानी बना हुआ है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में क्षेत्र के किसानों ने कहा कि तितावी चीनी मिल का कैमिकल युक्त पानी पूरे क्षेत्र में बीमारी फैला रहा है। पानी का कोई निस्तारण नहीं हो पा रहा है। हालत यह है कि तितावी का भूजल भी प्रदूषित हो गया है। ग्राम सभा तितावी के बरसाती नाले में मिल का गंदा पानी छोड़ दिया जाता है। मित्रसेन और मोहन कृष्णपाल के खेत से जबरदस्ती मिल अपना प्रदूषित पानी निकाल रहा है। इस गंदे पानी के कारण तितावी के नरेश, रामपाल, नीटू और तितावी थाने के सिपाही की मृत्यु पानी में डूबने से हो चुकी है, जिसका कोई मुआवजा मिल ने नहीं दिया है। तितावी में 30 लोग कैंसर से पीड़ित हैं। यह पानी आखिर में हिंडन नदी में जा रहा है, जहां पूरी नदी प्रदूषित हो रही है। केमिकल युक्त पानी की निकासी का इंतजाम प्रदूषण के मानकों के अनुरूप किया जाए। ज्ञापन देने वालों में ललित, योगेंद्र सिंह, सतेंद्र, नरेंद्र सिंह, सुशील, विक्की, अरविंद प्रधान, धर्मेंद्र कुमार, अनिल, पुष्पेंद्र, बालेंद्र, आदेश कुमार, अरविंद कुमार, संदीप, सहेंद्र, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें