फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: औद्योगिक क्षेत्र के पास कंटेनर डिपो बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र के समीप कंटेनर डिपो बनाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

उद्यमियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्रों के पास फ्रेट कॉरिडोर आधारित कंटेनर डिपो और वेयरहाउस बनाए जाएं। प्रत्येक क्षेत्र में स्थानीय उत्पादों पर आधारित गोदाम हों, जो रेलवे और हाईवे से सीधे जुड़े हों। उद्यमियों का कहना है कि उनकी ओर से प्लांट स्थापित करने से लेकर संचालन तक सरकार को कई रूप में राजस्व का भुगतान किया जाता है। उद्योगों को सही प्रकार से संचालित करने के लिए कुछ सुविधाओं की आवश्यकता होती है। जिन्हें सरकार को उपलब्ध कराना चाहिए।
विज्ञापन

आईआईए के डिवीजनल सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल का कहना है कि यदि सरकार औद्योगिक क्षेत्र के समीप ही कंटेनर डिपो स्थापित कराए तो उसका लाभ उद्यमियों को पहुंचेगा। आईआईए के चेयरमैन अमित जैन का कहना है कि उद्यमियों को सुविधा देने के लिए सरकार औद्योगिक क्षेत्रों के पास फ्रेट कॉरिडोर आधारित कंटेनर डिपो और वेयरहाउस स्थापित कराए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में स्थानीय उत्पादों पर आधारित गोदाम हों, जो रेलवे और हाइवे से सीधे जुड़े हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें