अग्निशमन विभाग ने शहर और गांवों में किया सैनिटाइज
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोविड-19 के तहत चिह्नित हॉटस्पॉट स्थलों तथा ग्रामीण स्थलों पर सैनिटाइजेशन अभियान जारी है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की टीम ने जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
जनपद में रविवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने विभिन्न स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया। कोरोना संक्रमण को निष्प्रभावी बनाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम फायर टेंडर लेकर गांव शहर और देहात क्षेत्र में संक्रमण को थामने के लिए लगातार छिड़काव करने में जुटी है। टीम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, ग्राम शेरनगर, ग्राम बहादरपुर, ग्राम निराना, पुलिस चौकी बुढ़ाना, कांधला बस अड्डा, फल मंडी बुढ़ाना, भारत हास्पिटल बुढ़ाना, गोशाला बुढ़ाना, महावीर चौक बुढ़ाना, पारसी बस अड्डा बुढ़ाना, कुरथल रोड बुढ़ाना, चंदेहडी मोड़ बुढ़ाना, भारतीय स्टेट बैंक ककरौली, ग्राम खाई खेड़ा, आंगनबाड़ी केंद्र तालड़ा, ग्राम तालड़ा, ग्राम जटवाड़ा, पुलिस चेक पोस्ट जटवाड़ा और राजकीय पॉलिटेक्निक जटवाड़ा में सैनिटाइजेशन के कार्य संपन्न कराए गए। इस अभियान के दौरान जनपद मुख्यालय से 1 मोटर फायर इंजन तथा तहसील बुढ़ाना व तहसील जानसठ से एक-एक मोटर फायर इंजन का प्रयोग किया गया।