ककरौली। क्षेत्र के एक गांव में दस साल के बालक के साथ कुकर्म की कोशिश करने वाले युवक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने थाने में हंगामा कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर बताया था कि उसका 10 वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। गांव का ही युवक उसके पुत्र को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया और कुकर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजन शुक्रवार सुबह गांव के प्रधान के साथ ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। सीओ भोपा ने बताया कि बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।