फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे पर छपार टोल फ्री कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-दून हाईवे पर छपार टोल फ्री कराया
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को छह माह पूरे होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-दून हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर धरना दिया। करीब डेढ़ घंटे तक टोल फ्री भी करा दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की एसडीएम से नोकझोंक भी हुई।
छपार क्षेत्र के गांवों से बुधवार सुबह भाकियू कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में दिल्ली-दून हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। करीब 11.30 बजे भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर टोल को फ्री करा दिया। एसडीएम सदर दीपक कुमार व सीओ सदर हेमंत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और टोल चालू कराने की बात कही। जिसे लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं की एसडीएम से नोकझोंक भी हो गई। करीब एक बजे कार्यकर्ताओं ने टोल की दो लेन वाहनों की आवाजाही व शुल्क वसूली के लिए खोल दी, जबकि अन्य पर धरना देते रहे। शाम तक कार्यकर्ताओं का धरना जारी था। एहतियातन भारी फोर्स टोल प्लाजा पर ही मौजूद है।
विज्ञापन

वहीं, टोल पर धरना देने से पहले भाकियू कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांव खोजा नंगला में मोहम्मद फरमान और गांव खुड्डा में मुकीम के आवास पर काले झंडे लगाकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। मौके पर सदर ब्लाक के भाकियू युवा अध्यक्ष मोनू ठाकुर, सतेंद्र सिंह, गुलशन, अर्जुन बालियान, मुरसलीन, मनोज ठाकुर, बबलू त्यागी, मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने दिया टोल पर धरना
रोहाना। गांव रोहाना खुर्द में भाकियू नेता संजीव भारद्वाज ने अपने आवास पर काले झंडे दिखाए। इसके बाद कुछ कार्यकर्ता रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचे और वहां एक लेन पर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान टोल की अन्य लेन सामान्य रूप से चलती रहीं। मौके पर रोहाना चौकी प्रभारी एसआई प्रवेश शर्मा टीम के साथ मौजूद रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद धरना खत्म कर दिया गया। इससे पहले एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने क्षेत्र में घूमते हुए पुलिस व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें