मोरना में युवा दौड़ प्रतियोगिता में विजेता टीम पुरस्कार देते अतिथि
- फोटो : KHATAULI
16 सौ मीटर दौड़ में दीपक ने बाजी मारी
मुजफ्फरनगर, मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी इंटर कालेज मैदान में युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 16 सौ मीटर दौड़ में दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
युवा दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमित राठी ने फीता काट किया। 16 सौ मीटर दौड़ में दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोलू दूसरा स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों की दौड़ सीनियर दौड़ प्रतियोगिता में अर्पिता सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनिया दूसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में 400 मीटर में सागर मुख्यालय प्रथम व आकाश बिजनौर दूसरे स्थान पर रहे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जोगिंदर वर्मा ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वेदवीर ठेकेदार, पूर्व चेयरमैन राजेश, मास्टर इकबाल, मास्टर देवेंद्र सहरावत आदि ने खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के आयोजन में कोच जितेंद्र योगी ,प्रदीप आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।