फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 15 जनवरी तक

विज्ञापन
मतदाता सूची में बीएलओ से नाम दुरूस्त कराते मतदाता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
15 जनवरी तक होगा निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्य
विज्ञापन

देवबंद। निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम 15 जनवरी तक किया जाएगा।
रविवार को अभियान में पहले दिन बहुत कम लोग ही नामावली पुनरीक्षण के लिए केंद्रों पर पहुंचे। बीएलओ ने नए मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किया। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण का कार्य 17 नवबंर को प्रारंभ हुआ था। 15 जनवरी 2021 तक अभियान चलाएगा जाएगा। इस दौरान 22 नवबंर, 28 नवबंर, 5 दिसबंर और 13 दिसंबर को विशेष पुनरीक्षण अभियान चलेगा। इस दौरान बीएलओ बूथ पर ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा विलोपन के संबंध में फार्म प्राप्त करेंगे। एसडीएम ने बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या पर ध्यान रखने को निर्देशित किया है। उनके मुताबिक एक जनवरी 2021 तक जो पुरुष और महिला 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे उनका नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें