दीपा, नीलिमा और पूनम अध्यक्ष बनीं
मुजफ्फरनगर। इनरव्हील के तीन क्लबों इरा, सनराइज और मैरीगोल्ड का अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें तीनों क्लबों की नई अध्यक्षों को कार्यभार सौंपा गया।
मुख्य अतिथि जिला चेयरमैन सोनल भाटिया, आशा जैन और संतोष शर्मा रहीं। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुुुुभारंभ किया गया। सनराइज क्लब से दीपा सोनी, इरा क्लब से नीलिमा शर्मा तथा मेरी गोल्ड क्लब से पूनम शर्मा को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सोनल भाटिया ने कॉलर पहनाकर अध्यक्ष मनोनीत किया। नई टीम का गठन किया गया। नए क्लब अध्यक्ष, क्लब सचिव एवं नए बोर्ड को लेबल पिन लगा कर कार्यभार सौंपा गया। सोनल भाटिया ने कुछ नई गाइड लाइन की जानकारी दी। इस दौरान परवीन, चित्रा शर्मा, सारिका, प्रियंका चौधरी, गायत्री गुप्ता, प्रगति, सायरा, उषा गर्ग, सीमा गुप्ता, भावना सिंह, सुषमा गर्ग, अंजु गोयल, गीता भारद्वाज, बरखा सिंगल, बबीता गुप्ता, अंजू बिंदल, ललिता मित्तल, वर्षा मित्तल, संतोष कंसल मौजूद रही।