फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किशोरी के न मिलने पर 6 मई को महापंचायत की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दूसरे वर्ग के चार युवक अपने ही गांव की किशोरी को बहला-फुसला कर ले गए थे। पीठाधीश्वर योग साधना यशवीर आश्रम स्वामी यशवीर महाराज ने चेतावनी देकर कहा कि 5 मई तक किशोरी न मिली तो 6 मई को मंदवाडा गांव में महापंचायत होगी।
घटना के चार दिन बाद भी पुलिस किशोरी को तलाशने व आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। पुलिस की कार्यशैली से नाराज किशोरी के परिजनों ने बघरा आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज से मिले और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि 5 मई तक किशोरी न मिली तो 6 मई को मंदवाड़ा गांव में हिंदू महापंचायत होगी। किशोरी के परिजनों ने बताया कि योजना बनाकर लव जिहादी उनकी नाबालिग बेटी को ले गए हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने के चार दिन बाद भी पुलिस दूसरे समुदाय के युवकों को पकड़ने में नाकाम रही है। मुस्लिम आबादी वाले इस गांव में मात्र 20 घर हिंदू समाज के हैं। इस मौके पर यशवीर महाराज से मिलने वालों में परिजन व अन्य रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें