फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सत्य आत्मा का सौंदर्य, हमेशा सच बोलें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। कस्बे में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की पूजा अर्चना की। सकल जैन समाज के संरक्षक बालेश जैन ने बताया कि सत्य ही शाश्वत धर्म है। सत्य आत्मा का सौंदर्य है। हमेशा सभी को सत्य बोलना चाहिए।
विज्ञापन

श्री पदमप्रभु जिनालय, श्री नेमिनाथ जिनालय, श्री शांतिनाथ जिनालय व मुनि सुव्रतनाथ मान स्तंभ पर उत्तम सत्य धर्म की पूजा अर्चना की। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक करने के साथ शांति धारा की।
शाम के समय जैन मंदिरों में श्रीजी की महाआरती होने के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री पदम प्रभु जिनालय में आयोजित जैन धर्म पर आधारित शब्द बनाओ प्रतियोगिता में अमित जैन, अविरल जैन, अनंत जैन ने प्रथम, ललित जैन, रुचि जैन व आस्था जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मदनलाल जैन, राकेश चंद जैन, अरविंद जैन, सतीश चंद्र जैन, विक्की जैन, अमित जैन, उमंग जैन, आगम जैन, अभिषेक जैन, संजीव जैन, वैभव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें