शादी के कार्ड बांटने की परंपरा पर अंकुश लगाने का निर्णय
देवबंद। साल्हापुर में गुर्जर समाज की बैठक में शादी समारोह के निमंत्रण पत्र बांटने की परंपरा पर अंकुश लगाने पर विचार किया गया। इस दौरान शादी की तिथि की सूचना मोबाइल फोन और वाट्सएप के माध्यम से देने का निर्णय लिया गया।
युवा सपा नेता नवाब गुर्जर ने कहा कि शादी में निमंत्रण पत्र बांटने का अतिरिक्त दबाव रहता है। ऐसे में जल्दबाजी में कई बार दुघर्टनाएं हो जाती है। इसलिए कार्यक्रम की सूचना मोबाइल फोन या वाट्सएप से परिचितों को देने की परंपरा रखी जाए। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को फिजूलखर्ची की बजाए बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देनी चाहिए। तभी समाज रूढ़िवादी परंपरा से मुक्ता हो पाएगा। बाबूराम गुर्जर और भीम सिंह ने कहा कि गुर्जर समाज का अपना गौरवशाली इतिहास है। हमे अपने महापुरूषों के आदर्शों को अपनाकर समाज में नई चेतना और ऊर्जा का संचार करना होगा। इस मौके पर विरेंद्र सिंह, पंजाब सिंह, महक पंवार, रणधीर चौधरी, चरण प्रधान, आशु चौधरी, रामकुमार, रमेश पंवार, राजेंद्र चौधरी आदि रहे।