फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान अब कोई भी सरकारी देय नहीं देंगे : टिकैत

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट में भाकियू के धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू ने कलक्ट्रेट में दिन भर चले धरने के बाद शाम के समय अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा कर दी। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि प्रशासन हमारा बार-बार अपमान कर रहा है, हम अधिक दिन अपमान नहीं सक सकते। अब या तो सरकार ही रहेगी या भाकियू। हम आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। किसानों से आह्वान किया कि वह आज से ही सभी प्रकार का सरकारी देय देना बंद कर दें।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पुरकाजी में तोप के प्रकरण में प्रशासन ने हमारी बेइज्जती की। सिसौली में भैसा-बुग्गी दौड़ की भौराकलां थानाध्यक्ष ने हमें अनुमति नहीं दी और विधायक उमेश मलिक मुख्य अतिथि बने तो अनुमति मिल गई। डीएम से जब हमारे लोग मिलने की लिए आए थे तो उनकी बेइज्जती की गई। समस्या, समाधान और सम्मान हम तीनों चीजों को एक साथ लेकर चलते हैं। प्रशासन कान खोलकर सुन ले ये जिला हमारा है यहां हमारा ही राज चलेगा। जितने भी किसान संगठन हैं सब हमारे हैं जब चाहेंगे अपने साथ बुला लेंगे। हम डीएम का सम्मान करते हैं, लेकिन वह अपने म्यान में रहे।
उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह आज से ही सरकारी देय देना बंद कर दें। दिल्ली में कांग्रेस और टिकैत की रैली एक ही दिन थी, राजीव गांधी ने अपनी रैली पीछे हटा ली थी। हम उनका अहसान नहीं भूल सकते। यह तानाशाही सरकार होती तो गोली चलवा देती। हालात ऐसे पैदा हो गए हैं कि या तो सरकार रहेगी या भाकियू। उन्होंने किसानों से कहा कि इकट्ठा नहीं होंगे तो बर्बाद हो जाओगे। किसानों और संगठन की इज्जत के लिए हम जेल जाने के लिए तैयार हैं। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता अनिश्चितकालीन धरना कलक्ट्रेट में चलेगा। धरने को बड़ी संख्या में किसान नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें