फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार के सिलसिले में एटा गए व्यापारी पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। कस्बे के पक्का बाग निवासी स्टेशनरी कारोबारी संजय अरोड़ा के युवा पुत्र अभय अरोड़ा (22) की एटा के एक होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। व्यापारी पुत्र के साथ गए कार चालक ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला, जिसे एटा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गमगीन परिजन शव लाने एटा रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पक्का बाग निवासी संजय अरोड़ा की जानसठ रोड पर स्टेशनरी शॉप है, जहां होलसेल का काम होता है। संजय का युवा पुत्र अभय अरोड़ा (22) अपने कार चालक के साथ कारोबार के सिलसिले में एटा गया हुआ था, जहां वह एक होटल में ठहरा हुआ था। मंगलवार सुबह अभय अरोड़ा की एटा के होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पारिवारिक नजदीकियों ने बताया कि अभय का शव होटल के कमरे के बाथरूम में मिला है, जिसे उसके साथ गए कार चालक ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कारोबारी के परिवार में कोहराम मच गया। युवा पुत्र की मौत से आहत परिजन शव लाने के लिए एटा रवाना हो गए हैं। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर कस्बे के लोगों का परिजनों को सांत्वना देने के लिए व्यापारी के घर पर जमावड़ा लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें