फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जानलेवा हमला कर ई रिक्शा चालक से लूट

Sun, 03 Dec 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






खतौली। ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठे बदमाश ने ई रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला करते हुए उसे बंधक बनाकर लूटपाट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को बंधन मुक्त करते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जैननगर निवासी प्रवेज (20) ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार देर शाम वह गांव भूड़ से घर आ रहा था। मिल गेट से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति मिला। जिसने उसे सफेदा रोड पर मान्य फार्म पर छोड़ने के लिए कहा। वह रिक्शा में बैठ गया। जानसठ तिराहे से उसे दो अन्य सवारी मिली। जिन्हें दयालपुरम छोड़ता हुआ आगे निकल गया। मान्य फार्म पर कोई नहीं मिलने पर ई-रिक्शा में बैठे युवक ने उसने 20 रूपये अतिरिक्त देने की बात कहते हुए गांव शेखपुरा में छोड़ने के लिए कहा। ई-रिक्शा चालक ने शेखपुरा जाने से मनाकर दिया, तब उसने थोड़ा आगे छोड़ने की बात कही। सफेद रोड पर कोल्ड स्टोर के पास पहुंचते ही ई रिक्शा में बैठे बदमाश ने दराती निकालकर ई-रिक्शा चालक के गर्दन पर रख दी और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए आगे ले गया।
विज्ञापन

रेलवे ओवर ब्रिज क्रॉस करने के बाद वापस सफेदा रोड स्थित फाटक पर ले आया। जहां पर ई रिक्शा चालक और बदमाश की हाथापाई हुई। हाथापाई में बदमाश ने ई-रिक्शा चालक के सिर और हाथ पर दरांती से वार किया। जिससे ई रिक्शा चालक लहूलुहान हो गया। बदमाश ने ई-रिक्शा चालक की शर्ट और बनियान फाड़कर उसे उसके हाथ बांध दिए। उसके बाद ई रिक्शा में रखी रस्सी से उसके पैर बांधे। इसी बीच ई रिक्शा चालक ने अपना मोबाइल निकाल कर पास में ही फेंक दिया था।
विज्ञापन

बदमाश उसकी जेब में रखे पैसे और रिक्शा लेकर फरार हो गया। इसी बीच ई रिक्शा चालक प्रवेज के मोबाइल पर घर से फोन आया। उसने फोन पर बात की, तो उसे सारी बात बताई। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ई रिक्शा चालक को बंधन मुक्त करते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें