फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौली नहर से मिला उत्तराखंड के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौली नहर से मिला उत्तराखंड के युवक का शव
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड के लक्सर निवासी युवक का शव मंगलवार को जौली गंगनहर से बरामद कर लिया गया है। युवक करीब एक पखवाड़े से लापता था, जिसकी बाइक व चप्पलें पुरकाजी में कम्हेड़ा गंगनहर पुल के पास से बरामद की गई थीं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के कस्बा लक्सर निवासी जसवीर सिंह मंगलवार को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचे और तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा प्रिंस उर्फ गुरप्रीत (22) 18 जून को लापता हो गया था। बाद में उसकी बाइक व चप्पलें पुरकाजी में कम्हेड़ा गंगनहर पुल के पास से बरामद हुईं थीं, जिसके चलते उन्होंने पुरकाजी थाने में बेटे की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनके बेटे का शव जौली-नंगला बुजुर्ग के बीच गंगनहर में अटका हुआ है। सूचना पर भोपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गंगनहर से निकलवाकर मोर्चरी भेज दिया। पीड़ित परिजनों का कहना है कि उनके बेटे का 18 जून को ही मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। वहीं, इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि युवक की गुमशुदगी पुरकाजी थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें