देवबंद में आरएएफ और पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च
देवबंद(सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन का दौर जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद (महमूद मदनी गुट) द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। दोपहर बाद एसडीएम राकेश कुमार सिंह और सीओ चौब सिंह के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस और आरएएफ के जवानों ने नगर में मंगलवार को भी फ्लैग मार्च किया। खानकाह पुलिस चौकी से आरंभ हुआ फ्लैग मार्च दारुल उलूम चौक, जामा मस्जिद, हनुमान चौक, सर्राफा बाजार, मोरी तेलियान, मेन बाजार, एमबीडी चौक, नेचलगढ़ बाजार, शास्त्री चौक, सुभाष चौक और मजनूवाला रोड से होते हुए सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित डाक बंगले पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने पर बल दिया। संवाद