फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बदमाशों ने ग्रामीण से हजारों की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े बदमाशों ने ग्रामीण को लूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। बदमाशों ने एक ग्रामीण से तमंचों के बल पर लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शक में दो राहगीर ग्रामीणों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गांव राजपुर कलां निवासी बबलू पुत्र संसार सिंह बृहस्पतिवार दोपहर बाद गांव सालारपुर से गांव राजपुर कलां जाने वाले मार्ग से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने बबलू को रोक लिया। साइकिल रोकते की बदमाशों ने बबलू से तमंचों के बल पर पांच हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। घायल ग्रामीण ने लूट की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए भागदौड़ करते हुए जंगलों में भी घंटों कांबिंग की। इसके बावजूद बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। इस दौरान पुलिस ने इस मार्ग से गुजरने वाले दो राहगीर ग्रामीणों को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। पुलिस इन दोनों ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें