फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की अभद्रता को लेकर अधिवक्ताओं में रोष

विज्ञापन
खतौली में बैठक करते अधिवक्तागण। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें एसडीएम द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार की निंदा करते हुए आगे की रणनीति तैयार की गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कागज पूरे होने के बावजूद जिस व्यक्ति की जमानत नहीं मंजूर करते हुए अधिवक्ताओं से अभद्रता की गई थी, उसी व्यक्ति की जमानत एक नेता के कहने पर दे दी गई। अधिवक्ताओं का कहना था कि एसडीएम के यहां रामकुमार एडवोकेट एक व्यक्ति की जमानत के कागज लेकर गए थे, कागज पूरे होने के बाद भी एसडीएम ने जमानत देने से मना करते हुए अधिवक्ता के साथ अभद्रता की। मामले की जानकारी पर जब तहसील बार के अध्यक्ष व सचिव एसडीएम से मिले तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जब कागज पूरे होने के बाद भी अधिवक्ताओं के कहने के बाद जमानत नहीं दी गई, तो एक भाकियू नेता के कहने पर जमानत कैसे दी गई। बैठक में अध्यक्ष चतरपाल महासचिव दिमांग सिंह, जगदीश आर्य, सचिन आर्य, सरदार जितेंद्र सिंह, राजवीर, अशोक, कदमसिंह चंदेल, नवीन उपाध्याय, श्रवण कुमार, फतेयाब खान, रामचंद्र सैनी, प्रदीप गुप्ता, मो. अरशद, पवन कुमार आदि मौजूद रहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें