फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

(मदर्स डे)बेटी अंशिका की मुस्कान मम्मी को देती है ऊर्जा

विज्ञापन
चरथावल निवासी अंशिका अपनी मां अंजना के साथ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बेटी अंशिका की मुस्कान मम्मी को देती है ऊर्जा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। कोरोना योद्धा के रूप में चरथावल सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स अंजना त्यागी बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में कर्तव्य निभा रही है। बेटी अंशिका की मुस्कान अंजना की उर्जा बढ़ाती है। कक्षा नौ में पढ़ने वाली बेटी विपरीत परिस्थितियों में मां पर गर्व करती है।
अंजना ने सीएचसी में प्रसूति वार्ड में ड्यूटी से बचे समय में मास्क बनाकर पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को वितरित किए। बेटी बताती है मम्मी पारिवारिक संस्कारों के साथ पूरी निष्ठा से राष्ट्र सेवा में लगी हैं। मदर्स डे पर मम्मी का साथ भले ही घर पर नहीं मिल पाया हो, पर कोरोना के कोहराम में देश सेवा के लिए मम्मी का जज्बा गौरवान्वित करने वाला है। इस वक्त मम्मी का हमारे सानिध्य में रहने से कहीं अधिक अपना दायित्व निभाना है। मदर्स डे पर बेटी ने मोबाइल फोन से मम्मी को संदेश देकर हौसला बढ़ाया। बेटी बताती है कि उनके पापा डा. शैलेंद्र ने भी घर पर मास्क बनाने में मम्मी का हाथ बंटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाहपुर के मोहल्ला रामनगर निवासी कुसुम देवी की पुत्री सुनीता सैनी स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत है। उनका कहना है कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उनकी पुत्री कोरोना महामारी में भी एक योद्धा की तरह कार्य कर रही है। बेटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बने आवास पर रहकर 24 घंटे कार्य कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाली महिला मरीजों की सेवा मरीजों व उनके तीमारदारों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताकर जागरूक कर अपना कर्तव्य निभा रही है।

शाहपुर निवासी कुसुम देवी अपनी बेटी सुनीती सैनी के साथ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें