जमकर बरसे बादल, खेत-खलिहान हुए जलमग्न
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कस्बा व देहात क्षेत्र में दो दिन से रात-दिन रूक-रूक कर हो रही बरसात के कारण खेत-खलिहान जलमग्न हो गए। बरसात के कारण किसानों की सरसों की अगेती फसल गिरने के कारण काफी नुकसान होने की आशंका है।
कस्बा व देहात क्षेत्र में शुक्रवार से रात-दिन रूक-रूक कर बरसात हो रही है। दो दिन से हो रही वर्षा के कारण तथा रात में हुई भारी बारिश से देहात व खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं। क्षेत्र के कई गांवों में पानी की निकासी न होने के कारण बरसात का पानी ग्रामीणों के घरों में भर गया है। मौसम खराब होने से पशु पालकों के सामने चारे की समस्या पैदा हो गई है। रात में क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई भारी वर्षा के कारण किसानों की सरसों की अगेती फसल गिर गई है। फसल गिरने के कारण नुकसान होने की आशंका है। पीली सरसों की अगेती व पछेती दोनों फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।