मृतक मां सुशीला देवी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बीमार बेटे को देखने आई थी सुशीला
कानूनगो अमित गौड़ काला पीलिया से पीड़ित थे। वर्तमान में उनका उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा था। मां सुशीला देवी और छोटा भाई नितिन उन्हें देखने के लिए 15 दिन पहले ही वसुंधरा रेजीडेंसी में आए थे। नितिन खुद भी बीमार रहता था।
छुट्टियों पर घर आई थी बड़ी बेटी
कानूनगो की बड़ी बेटी अक्षिका (22) एमसीए करने के बाद देहरादून एक प्राइवेट बैंक में नौकरी कर रही है। वह भी कुछ दिन पहले घर आई थी। ब्लास्ट के समय अमित की दोनों बेटियां अपनी मां के साथ कुत्ता घुमाने घर से बाहर चली गई थी।