इसी मकान में फटा था सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
घर से सोने के जेवर गायब
भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से शिकायत की है कि कानूनगो के मकान में आग लगी जिसे दमकल विभाग टीम ने बुझाया था। मकान में प्लास्टिक के डिब्बे में चांदी का एक दो जेवर रखा मिल गया है। जबकि सोने का एक भी जेवर नही मिला । इसकी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग भी रखी गई।
हर पहलू की होगी जांच
सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि हादसे की सूचना मुकेश ने दी थी। पुलिस ने जीडी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। आग लगने की वजह भी जांच के बाद साफ होगी।