फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की योगी सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा

विज्ञापन
पार्टी कार्यालय से समाजवार्दी साईकिल यात्रा को झंडी दिखाते जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी चिंतक पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलेभर में साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के संघर्ष को याद किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रदेश व्यापी आह्वान पर सभी तहसील व विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल यात्रा चलाकर निरंकुश भाजपा की योगी सरकार की जनता में पोल खोली जा रही है।
महावीर चौक पर स्थित पार्टी कार्यालय के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि मिश्र का जीवन संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। जनेश्वर मिश्र के संघर्ष को सपा कार्यकर्ता अनिवार्य किताब की तरह पढ़कर अपने राजनीतिक जीवन में ग्रहण कर जनता के लिए संघर्ष करते हैं। 73 जत्थों के रूप में सपा के वरिष्ठ नेता अपने अपने क्षेत्रों में 375 से अधिक गांव व कस्बों में साइकिल यात्रा के माध्यम से किसान मजदूर युवा व छात्र विरोधी सरकार की पोल खोलते हुए जन हितैषी सपा सरकार लाने की अपील कर रहे हैं। राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई, युवाओं को नौकरी रोजगार, कोरोना काल में बेड दवाई तो देने में विफल रही है। उसके बाद भाजपा का यह कथन की ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई, इस सरकार की संवेदनहीनता को साबित करने के लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष व साइकिल यात्रा के जनपद प्रभारी प्रमोद त्यागी ने सपा कार्यालय पर सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित सपा साइकिल यात्रा को सपा का झंडा दिखाकर रवाना किया, जो नगर के प्रत्येक मार्ग, मोहल्लों और ग्रामों से गुजरकर सपा का संदेश देने के लिए निकले। मौके पर महेश बंसल, पूर्व विधायक अनिल कुमार, सचिन अग्रवाल, साजिद हसन आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें