फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाद की पर्ची से पैसा काटे चीनी मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
बाद की पर्ची से पैसा काटें चीनी मिलें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश की 72 निजी चीनी मिलें किसानों को गन्ना बीज, कीटनाशक, खाद, मशीनरी उपलब्ध कराती है। इसका पैसा चीनी मिल को किसानों की बाद की पर्चियों में एडजस्ट करने के आदेश हैं। कुछ चीनी मिलों ने शुरू की पर्चियों से ही किसान से पैसा काट लिया है। इसे लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने गन्ना आयुक्त को पत्र लिखा है।
बालियान ने गन्ना आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि 16 सितंबर 2020 को एक आदेश जारी हुआ है, जिसमें प्रदेश की 72 निजी चीनी मिलों को गन्ना खेती के लिए आवश्यक कृषि निवेश, गन्ना बीज, कीटनाशक, खाद, मशीनरी आदि ब्याज मुक्त देने के लिए कहा गया। कुछ चीनी मिले इस पैसे को शुरू की पर्चियों में ही एडजस्ट कर रही है जो आदेश का उल्लंघन है। यह पैसा बाद की पर्चियों में ही एडजस्ट होना चाहिए। इस संबंध में चीनी मिलों को सख्ती के साथ कहा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम जांच करा रहे हैं: डीसीओ
मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी का कहना है कि तितावी सहित कुछ चीनी मिलों की शुरू की पर्ची से पैसा लिए जाने की शिकायत आई है। हम शिकायतों की जांच करा रहे हैं। सभी चीनी मिलों को कह दिया गया है कि किसानों पर उनका कोई भी पैसा है तो वह अंत की पर्चियों से ही एडजस्ट करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें