फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत, हंगामा 

Fri, 16 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद जंगल में पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव खेड़ी फिरोजाबाद में खेतों पर फसल की सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पड़ोसी किसान ने जंगली जानवरों को मारने के लिए खेत के चारों ओर बिजली के नंगे तारों का जाल बिछा रखा था। इन्हीं नंगे तारों में उलझकर किसान के साथ यह हादसा हुआ। किसान की मौत को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सीओ अकील अहमद ने एसडीएम से बातचीत कर मृतक के परिजनों को किसान बीमा दुघर्टना बीमा दिलवाए जाने का आश्वास देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन


थाना ककरौली क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी 65 वर्षीय किसान शमशेर पुत्र मौसम बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेतों पर फसलों की सिंचाई के लिए अपने बड़े बेटे मतलूब के साथ जंगल गया था। पानी की माइनर को ठीक करते समय वह गन्ने के खेतों के किनारे लगाई गई। बिजली के नंगे तारों की लाइन में उलझ गया। जिससे करंट लगते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। मतलूब ने बताया कि जब उसके पिता काफी देर तक नहीं लौटे तो उसने इधर-उधर आवाज लगाई। आवाज लगाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह उन्हें खेतों में ढूंढता हुआ माइनर के पास पहुंचा। उसको गन्ने के खेत में पिता का शव पड़ा मिला।

किसान की मौत की खबर से ग्रामीण एकत्र होकर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसान का शव देखकर हंगामा खड़ा कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ अकील अहमद, थानाध्यक्ष संजीव शर्मा, इंस्पेक्टर पीपी सिंह जानसठ, योगेश शर्मा थानध्यक्ष भोपा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान शाहनवाज, हाशिम, डा. खुशनसीब, जमाल अख्तर, इनाम, लुकमान, मुमताज, शहाबुद्दीन, सोनू, लुकमान आदि ग्रामीणों ने सीओ से नंगे तार लगाने वाले किसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने किसान पर कार्रवाई कराने तथा पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें