वर्ल्ड विजन की ब्रांड एंबेसडर सिमंथागश ।
- फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड विजन की एंबेसडर आस्ट्रेलिया के मेलबर्न निवासी सिमंथागश शिक्षा की जागरूकता के लिए दौड़ते हुए खतौली बाईपास पर पहुंची। उन्होंने एक हजार किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली है। भारत में रन इंडिया के लिए दौड़ रही 31 वर्षीय सिमंथागश ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। जिसके लिए वह फंड रेस कर रही हैं।
जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा हो। उन्होंने 22 अगस्त को जैसलमेर राजस्थान से अपना अभियान शुरू किया तथा 6 नवंबर को शिलांग पहुुंच कर दौड़ पूरी होगी। रन इंडिया 11 सप्ताह में पूरी होगी। उन्होंने बताया कि खतौली बाईपास तक वह एक हजार किलोमीटर दौड़ चुकी हैं। जनपद आगमन पर पुलिस उन्हें तथा उनके वाहन को अपनी सुरक्षा में लेकर आई, सिमंथागश के साथ आठ सदस्यीय टीम है। जिसमें चिकित्सकों का दल भी उनके साथ चल रहा है। सिमंथागश ने वर्ष 2011 में भी भारत में अपना अभियान चलाया था।