फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वैभव कुंज शुभ लक्ष्मी धाम में वार्षिकोत्सव, निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। शुकतीर्थ स्थित वैभवकुंज शुभ लक्ष्मी धाम में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने आश्रम से गंगा घाट तक विशाल कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन


पंडित विकास भारद्वाज ने बताया की शनिवार शाम सुंदरकांड पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। गंगा घाट पर मां गंगा की पूजा की गई।
हवन यज्ञ में आहुति प्रदान करने के बाद साधु संतों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया। आश्रम के संरक्षक पंडित राजपाल शर्मा ने जनकल्याण जगत कल्याण मानव सेवा महिला उत्थान का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज ने कहा कि जगत कल्याण के लिए साधु संत तपस्या करते हैं मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। सच्चे भाव के साथ पूजा करने से निश्चित ही ईश्वर की कृपा मिलेगी। यज्ञमान के रूप मे कमल आनंद,रेखा आनंद शकुंतला देवी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें