फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसरहेड़ी गांव में कच्चा मकान गिरा

Tue, 09 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बारिश के दाैरान गिरा मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा लोहिया ग्राम में चयनित भैंसरहेड़ी गांव में कच्ची छत वाला मकान बारिश में गिर गया। जिससे दो महिलाएं और पांच बच्चे घायल हो गए। भैंसरहेड़ी गांव लोहिया ग्राम योजना में चयनित है।
विज्ञापन

बावजूद इसके गांव में दर्जनों मकान ऐसे हैं, जो कच्चे या उनकी छतें कच्ची हैं। जिससे बारिश में हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। जमशेद का कच्ची छत का मकान है। उसके दो पुत्र आबाद और शहजाद अपने बच्चों के साथ रहते हैं, जो मजदूरी करते हैं।

सोमवार सुबह बारिश में अचानक मकान गिर गया। जिससे शहजाद की पत्नी रिजवाना उसके बच्चे सुमैय्या व सुमेला तथा आबाद  की पत्नी शायरा खातून बच्चे फाबिया, अबुदरदा अबुजरा को चोटें आई। आबाद का कहना है उन्होंने कई बार गांव में आए  अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अवगत  कराया, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं  सुनी। गांव में और भी ऐसे कई मकान हैं, जिनमें हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें