फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसरहेड़ी में बिजली गिरी, युवती झुलसी 

Tue, 09 Aug 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आकाशी बिजली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छपार के गांव भैंसरहेड़ी में सोमवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इस के अलावा बिजली गिरने से एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के मकानों में रखे उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह बारिश हो रही थी। भैंसरहेड़ी के ग्रामीण अपने घरों में थे। सुबह साढ़े आठ बजे लियाकत के मकान पर बिजली गिरने से दीवारें दरक गईं। घर में फीटिंग, पंखे, इंवर्टर, बैट्री आदि उपकरण फुंक गए। इस दौरान  हबीबा किसी काम से बाहर खड़ी थी, जिस पर बिजली गिर गई। जिससे वह झुलस गई।

जबकि सलमा को पत्थर टूटकर लगा। हबीबा को गंभीर हालत में पुरकाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिजली गिरने से पड़ौसी पूर्व प्रधान अनवार के मकान का टायलेट टूट गया। मकबूल, इर्तजा के पंखे, इंवर्टर बैटरे,
विज्ञापन


आबिद व कालू दूधिये का फ्रीज, पंखे, परवेज, इरशाद  आदि ग्रामीणों के मकानों में भी भारी नुकसान हुआ। बिजली गिरने से ग्रामीण सहम गए। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली गिरने की आवाज दूसरे गांवों तक भी पहुंची और एक बड़े गोले के आकार में गिरी, जिससे धुआं छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें