फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खरीदारी में भीड़ से पटे बाजार

विज्ञापन
गोल मार्किट में ईद की खरीदारी करती युवतियां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईद की खरीदारी को लेकर बाजारों में भीड़ रही। भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट, मौलाहेड़ी मार्केट में काफी समय बाद महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। फुटवियर की दुकानों पर जूते, चप्पल खरीदने को सबसे ज्यादा भीड़ रही। ईद को लेकर लोग किराना का सामान भी खरीदते दिखाई दिए।
शनिवार सुबह सात से 11 बजे तक दुकानें खुलीं। इस निर्धारित समय में अपनी जरूरत का सामान खरीदने को बाजार में लोगों की भीड़ जुटी रही। ईद से पहले बाजार खुलने से लोगों ने राहत महसूस की है। बाजार में लंबे समय बाद महिलाएं बड़ी संख्या में खरीदारी करती हुई दिखाई दीं। कपड़ा मार्केट में भीड़ नजर आई। महिलाओं ने एसडी मार्केट और मौलाहेड़ी मार्केट में जमकर खरीदारी की। सराफा की दुकानों पर भी ग्राहक नजर आए। रेडीमेड कपड़ा खरीदने को लेकर भी युवाओं में उत्साह देखा गया। किराना और फुटवियर की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। हालांकि इस बार प्रति वर्ष के मुकाबले 20 प्रतिशत की खरीदारी ही होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध के टैंकर की व्यवस्था रही
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने ईद को लेकर दूध की व्यवस्था भी की है। मीनाक्षी चौक, खालापार सहित कई जगह दूध के टैंकर की व्यवस्था रही। लोगों ने दूध की जमकर खरीदारी भी की।

भगत सिंह रोड पर ईद की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें