फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फसली ऋण सीमाओं का अनुमोदन, पांच नई पॉलिसी लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक की बोर्ड बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए किसानों के फसली ऋण के लिए स्वीकृत की गई ऋण सीमाओं को अनुमोदित किया गया। बैंक में विभिन्न श्रेणियों में रिक्त चल रहे पदों पर भर्ती के लिए सहकारी संस्थागत सेवा मंडल को अधियाचन प्रेषित करने और समितियों को शेयर आवंटन के संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए। पांच पॉलिसी को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

कोर्ट रोड स्थित बैंक मुख्यालय पर बैंक सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह की अध्यक्षता में प्रबंध कमेटी की बैठक में बैंक संचालकों ने भाग लिया। बैंक सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार ने सूचीवार एजेंडा पढ़कर सुनाया। बैंक की ओर से प्रदान की जा रही डिजिटल सेवाओं की गुणवत्ता के उच्चीकरण एवं मानकों के अनुरूप सेवाओं के सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने पर विचार किया गया। साइबर क्राइसेस मैनेजमेंट पाॅलिसी, इंफोर्मेशन सिक्योरिटी ऑडिट पालिसी, सर्विस आउटसोर्सिंग समेत पांच पाॅलिसी को मान्यता देते हुए बैंक में लागू करने का निर्णय लिया गया। बैंक में सुरक्षागार्ड मुहैया कराने वाल सिक्योरिटी कंपनी के साथ हुए अनुबंध को बढ़ाने का फैसला किया। उपसभापति मुकेश कुमार जैन, राजू अहलावत, अमित चौधरी, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, अनार सिंह, ब्रिजेंद्र मलिक, आशीष चौधरी, सुनीता देवी, निधि त्यागी, राहुल और पंकज पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें