फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व ओलावृष्टि से गेंहू व सरसों की फसल को अधिक नुकसान

विज्ञापन
मुजफ़फररनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में जमकर हुई बारिश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सब्जी की फसलों का फसल चक्र बिगड़ा
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बा व देहात क्षेत्र में आई बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं व सरसों की फसल में सबसे अधिक नुकसान हुआ। जेई व गन्ने की फसल भी गिर गई। इस बारिश ने सब्जी के सारे फसल चक्र को बिगाड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार को अचानक मौसम खराब हो गया। देखते ही देखते करीब 11 बजे मौसम ने अपना रंग बदल दिया। दोपहर करीब 12 बजे कस्बा व देहात क्षेत्र के बारिश व ओलावृष्टि आरंभ हो गई। बुढ़ाना से बड़ौत मार्ग के गांव बिटावदा, सठेडी, मिंडकाली व बडौदा आदि गांवों में वर्षा कम ओलावृष्टि अधिक हुई। गांव गढ़ीसखावतपुर, जौला, विज्ञाना, कुरालसी, परासौली व जोगियाखेड़ा आदि गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। किसान मुुकेश मलिक, व चौ. थाम सिंह, फुगाना गांव परासौली निवासी रणजीत सिंह सैनी व धर्मपाल सैनी, सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी रामनिवास सहरावत गढ़ीसखावतपुर, गढीनौआबाद निवासी अनुज बालियान, गांव वैल्ली निवासी संजीव कुमार आदि किसानों ने बताया कि उनकी गेहूं व सरसों की फसल में 30 से 40 प्रतिशत तक नुकसान हो गया है।

बुढ़ाना क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें