फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाधित रहेगा ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन बाधित रहेगा ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देवबंद-मुजफ्फरनगर के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य को पूरा करने के लिए अब छह मार्च तक दिन में मेगा ब्लॉक लेकर काम किया जाएगा। इससे रेलों का संचालन प्रभावित होगा। कुछ ट्रेन रद्द रहेगी तथा कुछ के मार्ग बदले गए हैं। ट्रेन नहीं मिलने के कारण यात्रियों को परेशानी होगी।
होली से पहले देवबंद तक रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य पूरा हो जाएगा। छह मार्च को कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) शैलेश पाठक दोहरीकरण का निरीक्षण कर डबल लाइन पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले लाइनों की कनेक्टीविटी और कांटे आदि का काम पूरा किया जाएगा। इसके लिए एक से लेकर छह मार्च तक रोजाना चार से पांच घंटे तक का मेगा ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

ये ट्रेन रहेंगी रद्द
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-सहारनपुर एक से लेकर 6 मार्च तक, नई दिल्ली-अंबाला इंटर सिटी एक से लेकर छह मार्च तक, अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक से लेकर पांच मार्च तक, कोच्चीवेली दो मार्च को व मुदरई एक्सप्रेस दो मार्च को रद्द रहेगी। उधर, दिल्ली-अंबाला पैसेंजर एक से छह मार्च तक सहारनपुर तक चलेगी। अंबाला-दिल्ली पैसेंजर एक से छह मार्च तक सहारनपुर तक ही संचालित किया जाएगा। ऋषिकेश पैसेंजर एक से छह मार्च तक सहारनपुर तक चलेगी। कालका पैसेंजर तीन से छह मार्च तक सहारनपुर तक ही चलेगी। नौचंदी एक्सप्रेस एक से 6 मार्च तक मेरठ से संचालित होगी। बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस पांच मार्च तक मेरठ तक संचालित होगी।
विज्ञापन

मार्ग परिवर्तित रहेगा
मुजफ्फरनगर। उत्कल एक्सप्रेस वाया खुर्जा एक मार्च को, पांच मार्च को वाया शामली, सुपर एक्सप्रेस छह मार्च को वाया शामली, उज्जैनी एक्सप्रेस पांच मार्च को वाया शामली, मुदरई एक्सप्रेस छह मार्च को वाया शामली को जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें