फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिनदहाड़े वारदात से दहशत, घर में घुसकर महिला से सोने की तीन अंगूठी समेत 35 हजार लूटकर फरार हुए बदमाश

Sat, 06 Aug 2022 10:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Loot in Muzaffarnagar: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े ही वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया और तीन सोने की अंगूठी और 35 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Loot in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली की गांधी कॉलोनी में चार बदमाशों ने दिन-दहाड़े एक उद्यमी के माता-पिता को बंधक बनाकर नकदी और सोने, चांदी और हीरे के जेवरात लूट लिए। घटना से इलाके में दहशत है। इसकी सूचना पर कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी विनीत जायसवाल ने घटना के खुलासे लिए पांच टीमें बनाई हैं। 

विज्ञापन


सूरत में कपड़ा फैक्टरी चलाने वाले कपिल गुलाठी का गांधी कॉलोनी गली नबंर 15 मकान है और यहां उनके पिता सुभाष गुलाटी (68) और माता कृष्णा देवी (65) रहते हैं। ये दोनों शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे अपने घर पर थे, इस दौरान दो बदमाश तमंचे लेकर घुस आए और दोनों के हाथ-पैर सेलो टेप से बांधकर एक कमरे में बैठा दिया। कृष्णा देवी से दो डायमंड, एक सोने की अगूंठी उतार ली। इसके बाद कमरे में रखी अटैची में रखे करीब 35-40 हजार लूट लिए। इस दौरान दो बदमाश घर की गैलरी में खड़े रहे। भागते समय बदमाश घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी निकालकर ले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मुख्यमंत्री योगी जल्द कर सकते हैं यहां का दौरा, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, पढ़िए पूरा अपडेट

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें