मुजफ्फरनगर। द दून वैली पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस लूडो और कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से तीन के एक्वा, एरीज, दिवम, इग्नीज एवं टेरा हाउस के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कोच सचिन कुमार ने बताया कि लूडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एरीज हाउस के दर्श पंवार, द्वितीय स्थान इग्नीज हाउस की वास्तिका और तृतीय स्थान टेरा हाउस के अथर्व सिंघल ने प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में दिवम हाउस के विराट ने प्रथम स्थान, एक्वा हाउस की रुद्राक्षी ने द्वितीय स्थान और टेरा हाउस के अनंत राज चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन राज किशोर गुप्ता, डायरेक्टर अनुराग सिंघल, प्रधानाचार्य सीमा शर्मा और ब्रांच हेड मिस ईवा भी उपस्थित रहीं। ब्रांच हैड मिस ईवा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।