मुजफ्फरनगर में रामराज थाना क्षेत्र के गांव हासिमपुर-मीरापुर मार्ग पर एक बाग के निकट चार अज्ञात बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मी की मोटरसाइकिल को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद कर्मचारी से 32,450 रुपये की नकदी और टैबलेट लूटकर फरार हो गए। वहीं, राहगीनों ने लूट की सूचना डायल 112 को दी।