फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी लंबी अवधि तक सलाखों के पीछे हो:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधी लंबी अवधि तक सलाखों के पीछे हों : डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि उनका उद्देश्य अपराधियों को लंबी अवधि के लिए सलाखों के पीछे भिजवाने का होना चाहिए। पुराने वादों को वरीयता के आधार पर निपटारा कराए। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग सलाखों के पीछे नजर आने चाहिए। डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन प्रक्रिया के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली। कहा कि अपराधियों की किसी भी स्तर पर जमानत न होने दी जाए, यह तभी संभव है जब वादों की प्रभावी पैरवी होगी। आपराधिक तत्वों को अधिकाधिक सजा दिलवाएं ताकि अन्य लोगों को एक संदेश मिले और वह अपराध करने से डरें। मुकदमे में सरकारी गवाह की गवाही प्रत्येक दशा में कराई जाए। अभियोजन प्रक्रिया को और अधिक चुस्त दुरुस्त एवं व्यवहारिक बनाएं ताकि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को कठोर सजा दिलाई जा सके तथा अन्य आपराधिक तत्वों में दहशत बनी रहे। समीक्षा बैठक में एसपी देहात नेपाल सिंह, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, संयुक्त निदेशक अभियोजन, एसपीओ, एपीओ, डीजीसी, एडीजीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
जिले भर में आज लगेंगे विद्युत कैंप
मुजफ्फरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के लिए रविवार को जिले भर में विद्युत विभाग के कैंप लगाए जाएंगे। आसान किश्त योजना एवं किसान आसान किश्त योजना के तहत कैंप लगाए जाएंगे। अधिशासी अभियंता नगरीय खंड द्वितीय राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को पुरकाजी, खुड्डा, सिखेडा, कम्हेड़ा में कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा जिले में भोपा, हरि नगर, सीकरी, निराना, हडौली, बघरा, लालूखेड़ी, जागाहेड़ी, चरथावल, बिरालसी, रोहाना, बेगराजपुर, नावला में भी कैंप लगाए जाएंगे। कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें