फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाश दबोचा, पैर में गोली लगी

विज्ञापन
खतौली- फलावदा मार्ग पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा बदमाश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश दबोचा, पैर में गोली लगी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। फलावदा रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश नवाब उर्फ भूरा को दबोच लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

खतौली-फलावदा मार्ग पर पमनावली चौकी से कुछ पहले पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायर कर दिया। बदमाश चित्तौडा गांव के जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस की गोली पैर में में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। दोनों बाइक से गिए गए। इसी बीच एक बदमाश जंगल में घुस कर फरार हो गया। पुलिस घायल बदमाश को दबोच लिया, जिससे बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किए। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम नवाब उर्फ भूरा, निवासी बिहारी थाना सिखेडा बताया है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीओ राकेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में पकडेे़ गए बदमाश बदमाश पर चोरी, लूट तथा हत्या के प्रयास के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें