फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर युवक ने खुद को गोली मारी  

Thu, 16 Mar 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली के गांव अंतवाड़ा में बुधवार की रात घरेलू कलह में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पति और उसके परिजनों ने इस वारदात पर पर्दा डालने की पूरी कोशिश की। पुलिस ने मौके पर जांच की तो मामला उजागर हो गया। पुलिस को मिले तमंचे और खोखे से पति की करतूत खुद उजागर हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रात में ही एसएसपी बबलू कुमार व एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका के पिता ने घायल दामाद और सास के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।               
विज्ञापन


मेरठ के थाना सरधना  के गांव दौलतपुर निवासी धीर सिंह ने 21 अप्रैल 2008 में अपनी पुत्री बेबी (27) की शादी खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अंतवाड़ा निवासी सुरेंद्र के बेटे अंकुर के साथ की थी। पुलिस को दी तहरीर में मृतका के परिजनों का आरोप है कि  शादी के बाद से ही बेबी के साथ उसके पति अंकुर से मामूली विवाद में कहासुनी हो जाती थी। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात अंकुर अपनी पत्नी बेबी और दो बच्चियों के साथ मकान की द्वितीय मंजिल के कमरे में सोया था।

नीचे कमरे में अंकुर की मां मुनेश और पिता सुरेंद्र सोए हुए थे। देर रात अंकुर ने तमंचे से बेबी के सिर में सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। बेबी की हत्या करने के बाद अंकुर ने खुद को भी अपनी जांघ में गोली मारकर घायल कर लिया। गोली चलने की आवाज पर पड़ोसी जाग गए। पड़ोसियों ने मकान के बाहर खड़े होकर सुरेंद्र को आवाज लगाई, तो घायल अंकुर ने ही खुद आकर मकान का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही अंकुर ने कहा कि बदमाशों ने उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसको भी गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने यूपी डायल-100 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर केपी सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। घायल अंकुर ने पुलिस को भी वही बताया कि मकान में 6-7 बदमाश घुसे। बदमाशों ने घर में लूटपाट की और विरोध करने पर गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी और उसको भी गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक अंकुर की मां व पिता ने भी पुलिस को बदमाशों की कहानी दोहरा दी। पुलिस ने कमरे में जाकर देखा तो बेबी का खून से लथपथ शव पलंग के बराबर में चारपाई पर पड़ा था। पुलिस को कमरे में एक तमंचा व कारतूस का खाली खोखा पड़ा मिला। एक खाली खोखा तमंचे के अंदर मौजूद था। 

इस पर पुलिस को शक हो गया कि अंकुर ने ही बेबी की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल अंकुर को इलाज के लिए मेरठ अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर देर रात में ही एसएसपी बबलू कुमार व एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह गांव में पहुंचे। एसएसपी ने घटना के बारे में परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। बेबी की हत्या की खबर मिलने पर मायके वाले बृहस्पतिवार सुबह अंतवाड़ा पहुंच गए। मायके वालों ने पति अंकुर पर ही बेबी की हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता धीर सिंह ने अपने दामाद अंकुर और सास मुनेश के विरदुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।            
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें