फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर ने सुपारी देकर कराई बीवी की हत्या

Fri, 11 Sep 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। कस्बे की नई बस्ती में अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक महिला की सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पति ने ही दस हजार रुपये की सुपारी देकर भाड़े के हत्यारे से बीवी का कत्ल कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी और सुपारी देने वाले पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। रात्रि में ही एसएसपी केबी सिंह ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली।

गांव तुल्हेड़ी निवासी इसरार काम-धंधे के सिलसिले में मीरापुर की नई बस्ती में मकान बनाकर रहने लगा था। बुधवार रात उसकी पत्नी इरशादी की सोते हुए सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सुबह तक कत्ल की वारदात का खुलासा करते हुए हत्यारे और मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि इसरार की शादी थाना फुगाना क्षेत्र के गांव जोगियाखेड़ा निवासी अल्ताफ  की बेटी इरशादी से करीब आठ साल पहले हुई थी। इरशादी ने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया। इसरार ने अपने मकान में एक किराएदार भी रखा था।

इस किराएदार की बेटी से इसरार के अवैध संबंध हो गए थे। इन अवैध संबंधों को लेकर अक्सर पति-पत्नी में मारपीट होती थी। इरशादी कुछ दिन के लिए पिता के घर भी चली गई थी। इरशादी के परिजनों को समझा-बुझाकर इसरार उसे मीरापुर ले आया था। अवैध संबंध के आरोपी किराएदार परिवार को घर से निकाल भी दिया था, लेकिन इसरार अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, जिसका इरशादी ने विरोध किया।

इसरार ने पत्नी को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया और गांव गढ़ी रसूलपुर निवासी फरमान पुत्र अली अहमद को 10 हजार रुपये की सुपारी देकर पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई। इसरार ने ही फरमान को अपने पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस उपलब्ध कराए। योजना के मुताबिक इसरार एक सप्ताह पूर्व अपने सालों के साथ काम करने के लिए लोनी चला गया था। बुधवार रात घर में इरशादी तीनों बच्चों के साथ सो रही थी।

घर में वृद्ध ससुर अल्ताफ भी था। रात्रि करीब एक बजे फरमान तमंचा लेकर घर में घुस गया और सोती हुई इरशादी की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। हत्या कर फरमान अपने गांव आ गया। गोली की आवाज सुनकर बूढ़ा ससुर उठा और उसने किसी तरह बस्ती के लोगों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर रात्रि में ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना पर पति इसरार सालों के साथ घर पहुंचा और रोने-धोने का नाटक किया। इसी बीच पुलिस इसरार को पूछताछ के लिए थाने ले आई। सख्ती बरतने पर वह टूट गया।

इसी दौरान इसरार कहीं उसका नाम न खोल दे, हत्यारा फरमान भी कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचा था। थाने में फरमान को देख इसरार ने पुलिस को इशारा कर दिया कि इसी ने हत्या की है। इस पर इसरार ने थाने से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे बाहर गली से दबोच लिया।

दोनों से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने फरमान की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, खोखा, दो जीवित कारतूस बरामद कर लिए। एसएसपी केबी सिंह और क्षेत्राधिकारी जानसठ अनुपम सिंह भी मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें