फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

Sat, 18 Feb 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 फर्कपुर क्षेत्र के पृथ्वी नगर में चोरों ने सूने घर में छत के रास्ते घुसकर बारह हजार रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये का अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं, एक अन्य स्थान से मोटरसाइकिल चोरी हो गई।
विज्ञापन

पृथ्वीनगर निवासी राजेश दुबे ने बताया कि वे कांट्रेक्टर हैं। कुछ दिन पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। उनकी रस्म क्रिया आदि करने के लिए वह 31 जनवरी को मुंबई गए थे। क्योंकि उनके परिवार के अन्य सदस्य वहीं पर रहते हैं। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। देर रात वह मुंबई से घर लौटे। इस दौरान उन्होंने घर का दरवाजा खोलकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने सामान की जांच की तो घर में रखी 12 हजार रुपये की नगदी, सोने चांदी के गहने सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का कीमती सामान गायब था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
उधर, गांव दुराना निवासी रणबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात किसी ने खिजराबाद से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें