फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के पांच बदमाश धरे

Sat, 19 Nov 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने पकडे़ वाहन चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों से दिल्ली और गाजियाबाद से चुराई गई पांच कार और दो तमंचे भी बरामद हुए।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने शहर कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि शहर कोतवाली पुलिस शुक्रवार रात चरथावल मोड़ वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार में सवार पांच बदमाश आए। पुलिस ने कार को रुकवाया तो कार सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भाग खड़े हुए।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पांचों बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, तीन चाकू, तीन फर्जी डीएल, आधार कार्ड, पहचान पत्र बरामद हुए। कोतवाली लाकर पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम सोवी पुत्र नफीस निवासी कृष्णापुरी, आरिफ पुत्र जमशेद निवासी रहमतनगर हाल सीमापुर दिल्ली, आसिफ पुत्र खुर्शीद निवासी न्याजूपुरा, फिरोज पुत्र इकबाल निवासी ककरौली तथा औरंगजेब पुत्र इस्तकार निवासी गहराबाग खालापार बताए। औरंगजेब ने दो दिन पहले ही खालापार में सिपाही इमरान पर हमला किया था। 
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि ये बदमाश अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ आदि शहरों से वाहनों को चोरी कर बेचते हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक मारुति कार, वैन, दो वैगन आर और एक आल्टो कार भी बरामद की। ये बदमाश इन चोरी के वाहनों में पशुओं की चोरी करते थे तथा पशुओं को कटान के लिए बेच देते थे। ये बदमाश काफी समय से वाहन चोरी में लिप्त थे। 

जिन लोगों को इन्होंने वाहन और पशुओं को बेचा है उन्हें चिह्नित करके उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में शामिल इंस्पेक्टर शहर कोतवाली पीपी सिंह, उप निरीक्षक तारिक वसीम, रणवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, सूबे सिंह आदि को एसएसपी बबलू कुमार ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें