मुजफ्फरनगर में चांदपुर गांव के प्रतीक्षालय से नई मंडी थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन पिस्टल और तमंचा-कारतूस बरामद किए। आरोपी मेरठ से हथियार लाकर जनपद में सप्लाई करने के धंधे से जुड़े हुए थे।
नई मंडी थाना पुलिस ने गांव चांदपुर के प्रतीक्षालय में संदिग्ध हालात में मौजूद चार लोगों को शक के आधार पर पकड़ा था। सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अंबा विहार निवासी आबिद, गांव बेलड़ा निवासी गौरव, गांव सुजड़ू निवासी शकील और गांव नंगला बुजुर्ग निवासी सतनाम शामिल हैं। आरोपियों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास से तीन पिस्टल व कारतूस और एक तमंचा-कारतूस बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मेरठ जनपद से अवैध हथियार लाकर उन्हें जनपद मुजफ्फरनगर में सप्लाई करते थे। गैंग में कुछ ओर भी आरोपी शामिल हैं, जिन्हें चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
शकील को हो चुकी है उम्रकैद की सजा
सीओ मंडी ने बताया कि अवैध हथियारों की सप्लाई में गिरफ्तार किए गए आरोपी गांव सुजड़ू निवासी शकील को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। फिलहाल वह प्रयागराज हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर है।
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें