फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावाली की रात खौफनाक वारदात: दोस्त की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव, पुलिसफोर्स तैनात

Fri, 05 Nov 2021 10:19 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के एक गांव में दीपावाली की रात खौफनाक वारदात हो गई। यहां एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिसफोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मोहित का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में जानसठ क्षेत्र के तालड़ा गांव में दीपावाली की रात एक सनसनीखेज वारदात हो गई। गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


वहीं पोस्टमार्टम के बाद मोहित सैनी का शव गांव तालड़ा पहुंचा तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों व परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने में लगे हुए हैं।

बताया गया कि मोहित (24 वर्ष) पुत्र रविंद्र सैनी गांव के ही अपने दोस्त के साथ गुरुवार रात को खेतों की तरफ गया था। वहां किसी बात को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने ही मोहित को गोली मार दी। वहीं घायल अवस्था में लहूलुहान युवक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


दीपावली के दिन हुई वारदात
गुरुवार यानी दिवाली के दिन देर रात करीब 11 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें

वहीं पुलिस ने आरोपी सतीश पाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें