फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों के अपहरण की कोशिश, हंगामा

Wed, 12 Sep 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले में तीन युवकों ने दो सगी बहनों के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की और उनके अपहरण की कोशिश की। घटना को लेकर मोहल्ले में हंगामा हो गया। लोगों ने आरोपियों के साथ मारपीट भी की। सूचना पर पुलिस आरोपियों को छुड़ाकर अपने साथ ले गई। युवतियों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने  छेड़छाड़ व अपहरण के प्रयास के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


इस घटना को लेकर घंटों तक हंगामा होता रहा और परिजनों ने पहले कार्रवाई से इंकार कर दिया था, लेकिन देर शाम मामले को लेकर तहरीर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दोनों बहनों के परिचित है। इनमें एक  युवती का आज बर्थडे था। परिजनों की गैर मौजूदगी में युवक उनके घर पहुंच गए थे। दो सगी बहनों को अंजान युवकों के साथ घर में देख किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी, जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर में मौजूद दोनों बहनों व तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान गुस्साए लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए आरोपियों से हाथापाई भी की, जिन्हें पुलिस ने बमुश्किल वहां से निकाला। घटना की सूचना पाकर युवतियों के परिजन थाने पहुंचे, जहां दोनों बहनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि युवतियों के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों खालापार निवासी जुनैद व समद और फ्रैंड्स कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ त्यागी के खिलाफ छेड़छाड़ व अपहरण के प्रयास के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। उधर, पकड़े गए युवकों का कहना था कि वह तो बर्थ डे सेलीब्रेट करने घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें