फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान में वृद्ध ने लगाई आग, सैफई में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के नवादा ज्वाला प्रसाद गांव में घर के अकेले रह रहे वृद्ध ने रविवार की रात खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में अयाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में इलाज के दौरान वृद्ध ने सोमवार को दम तोड़ दिया। घटना के पीछे ग्रामीणों से किसी बात पर बहस की बात सामने आ रही है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


घटना सोमवार की रात की है। गांव निवासी दीवान सिंह (60) पत्नी की मौत के बाद घर में अकेले रहते थे। दो पुत्र दिलदार और छोटू दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। दीवान का ज्यादातर समय मंदिर में बीतता था। ग्रामीणों के मुताबिक वह शराब के नशे का भी आदी हो चुका था। दीवान सिंह के पारिवारिक भतीजे लला ने बताया कि सोमवार की रात दीवान मंदिर से आए और घर के अंदर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचा और आग बुझाई। यूपी 100 पुलिस को फोन पर सूचना दी। एसआई सरोज कुमार और एसआई हीतेश कुमार मौके पर पहुंचे और दीवान सिंह को अयाना सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार को सैफई में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भतीजे लला ने बताया कि शराब पीने को लेकर उनकी कई बार ग्रामीणों से बहस हो चुकी थी।
विज्ञापन


सोमवार को मंदिर के मालिक ने वहां गेट लगाने के लिए कुछ ग्रामीणों के साथ मजदूरों को भेजा था। दीवान सिंह से उनकी बहस हुई थी। आशंका है कि वहीं पर किसी बात से झुब्ध होकर चाचा ने यह कदम उठाया। गांव की बुजुर्ग महिला प्रकाश देवी पत्नी स्व. जगदीश सिंह ने बताया कि दीवान सिंह अक्सर मंदिर में बैठकर शराब पीता था। इसे लेकर कई बार शिकायत भी की गई।

सोमवार को ग्रामीणों और मजदूरों से दीवान सिंह की गालीगलौज हुई थी। थानाध्यक्ष सोमेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक शराब के नशे का आदी था। ग्रामीणों ने उसके मंदिर में बैठकर शराब पीने की शिकायत की थी। घटना वाले दिन भी उससे ग्रामीणों से बहस हुई थी। अभी तक किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें